हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर रुड़की मार्ग आजकल लोगों की जी का जंजाल बना हुआ है आपको बता दें इस सड़क में एक से दो फीट तक गहरे गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं लक्सर से रुड़की की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है जिसे तय करने में 2 से ढाई घंटे का समय लग रहा है,
देखें वीडियो
सड़क की हालत इतनी खराब है कि इससे गुजरना लोगों के लिए एक तरह की जंग लड़ना है सड़क में बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं हर रोज कोई ना कोई हादसा इन गड्ढों के कारण हो जाता है अगर विभाग की बात करें तो विभागीय लोगों का इस और कोई भी ध्यान नहीं है और आम आदमी इस समस्या से जूझ रहा है यह सड़क लक्सर से रुड़की जाने का एकमात्र रास्ता है जब हमने इस सड़क से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर रियाज से बात की तो उसने बताया कि सड़क में बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चलाना दूभर हो रहा है लक्सर से ढंडेरा तक सड़क में शायद जगह कोई हो जहां गड्ढा ना हो बाकी सारी सड़क पूरी तरह खराब है। इसमें गाड़ी कब कहां पलट जाए, कहां क्या घटना घट जाए इस बारे में कुछ अन्दाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। इस सड़क पर गाड़ी चलाने में भी डर लगने लगा है वही हमने सड़क से गुजरने वाले कुछ और लोगों से भी बात की गई। सभी ने इस सड़क को जी का जंजाल बताया, लोगों का कहना है कि सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है सड़क किनारे बनी कच्ची पटरी भी इतनी खराब हो चुकी है कि उन पर बच निकलना भी लोगों के लिए जान जोखिम में डालना है सड़क के बराबर की मिट्टी कट चुकी है जिससे सड़क से नीचे उतर कर दोबारा सड़क पर चढ़ना एक मुसीबत बन चुका है सड़क में बने गहरे गड्ढों ने कई हादसों को जन्म दे दिया है वैसे तो सड़क पर हर रोज कोई ना कोई घटना घटती रहती है लोगों ने विभागीय कर्मचारियों पर खुलकर आरोप लगाया, कि विभागीय कर्मचारी इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और तो और उत्तराखंड सरकार ने भी इस सड़क की तरफ से अपना ध्यान पूरी तरह हटा लिया है जबकि लक्सर से रुड़की को जोड़ने वाला या एकमात्र रास्ता है कहने को तो सरकार सड़के दुरुस्त करने मे भारी रकम खर्च कर रही है लेकिन यह सड़क आम सड़क से भी बदतर हालत में है जबकि सरकार के मंत्री और आला अफसरों को इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है लेकिन तब भी उनका ध्यान आम आदमी की ओर नहीं जा रहा है शायद सभी ने इस क्षेत्र के आम आदमी की परेशानी से मुंह मोड़ लिया है। जब हमने इस सड़क की खस्ता हालत को लेकर लक्सर के उप जिला अधिकारी सोहन सिंह सैनी से वार्ता की वैसे तो उन्होंने इस सड़क की खस्ता हालत को सही मान लिया और कहा कि वास्तव में सड़क की हालत बहुत खराब है लेकिन यह कहकर अपना पीछा छुड़ाते नजर आए कि हमने पीडब्ल्यूडी एक्शन से रिपोर्ट मांगी है रिपोर्ट आने पर ही इस सड़क के बारे में कुछ किया जा सकता है लक्सर उपजिलाधिकारी इस सड़क से हर रोज गुजरते हैं फिर रिपोर्ट किस बात की आनी है आंखों देखी हालत को भी कागजी दलीलों पर छोड़ने की बात कर रहे हैं। आपको को बता दे कि लक्सर से रुड़की को जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है इस सड़क से भारी से भारी वाहन गुजरते हैं लक्सर क्षेत्र में लगी फैक्ट्रियों में आने वाले भारी से भारी वाहनों को भी इसी सड़क से होकर गुजरना होता है जिनके कारण आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं आए दिन जाम लगा रहता है कोई ना कोई घटना 20 किलोमीटर के इस दायरे में हर रोज घट ही जाती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours