हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाक्करपुर में एक युवक को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक युवक कच्ची शराब का कारोबार करता है। मुखबिर की सूचना पर बताए हुए ठिकाने पर जब पुलिस ने छापा मारा तो मौके पर युवक पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और उसे कोतवाली लाया गया पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम चीकू पुत्र महिपाल बताया है। वही लक्सर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहना है कि हमें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बाक्करपुर में एक युवक कच्ची शराब का कारोबार करता है तो हमने उसके चारों ओर मुखबिर लगा दिए और मुखबिर की सूचना पर चीकू पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बाक्करपुर को गिरफ्तार कर लिया है वही लक्सर इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपि चीकू पुत्र को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय में पेश किया जा रहा है। लक्सर पुलिस द्वारा तो अवैध शराब के खिलाफ छोटी बड़ी कार्रवाई की जाती रही है लेकिन आबकारी विभाग किसी बड़े हादसे की इंतजार कर रहा है और बड़ा हादसा होने पर ही कार्रवाई करता है अन्यथा कुंभकरण की नींद सोया हुआ रहता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours