हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मायापुर चौकी पुलिस ने रेलवे स्टेशन शिव मूर्ति पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वालों वाहनो के चालान किये गये।
                       देखें वीडियो
वही चेकिंग कर रहे एस०आई ब्रह्मदत्त ने बताया कि बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन शिव मूर्ति तक भारी टेंपो, ऑटो रिक्शा का जाम देखा जा रहा है। जिसमें यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन स्वामियों के वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान के साथ साथ वाहन स्वामियोंं को यातायात नियमों से जागरूक भी किया गया। जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान में अतिक्रमण भी हटाए गए और अतिक्रमण करने वालों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई हैं। और कहा आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। आपको बता दें कि मायापुर चौकी में तैनात एस आई ब्रह्मदत्त अपने कार्य के प्रति ईमानदार व्यक्ति है वह अपने फर्ज को बेखूबी से निभाते हैं और अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अपराध उनको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है उनकी ईमानदारी से अपराधियों में खौफ बना रहता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours