हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। उत्तराखंड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर रुड़की नगर के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा एवं  महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज सहित अनेक भाजपा नेता गहरा दुख प्रकट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।नगर विधायक प्रदीप बत्रा तथा जीवनदीप आश्रम के स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन को राज्य के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा की सरल, सौम्य एवं शान्त प्रवृत्ति के धनी श्री पंत की कमी को कभी पूरा नहीं किया जाएगा। यह प्रदेश एवं यहां की जनता के लिए बड़ी क्षति है। श्री पंत याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रुड़की एवं आश्रम से हमेशा ही विशेष लगाव रहा। हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।पूर्व विधायक चंद्रशेखर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह एवं कल्पना सैनी, पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने भी कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे परदेस की जनता के लिए दुखद बताया उन्होंने कहा कि लंबे समय तक प्रदेश की जनता की की गई सेवाओं के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है।वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश, आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील साहनी व अरविंद गौतम, अरविंद कश्यप, चौधरी धीर सिंह, डा.आशुतोष सिंह, पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी, अश्वनी कौशिक, सुशील त्यागी, कुंवर नागेश्वर सिंह, नरेश शर्मा, राखी चंद्रा, ललित मोहन अग्रवाल, हेमलता चौधरी मनोज कपिल, प्रतिभा चौहान ने श्री पंत के निधन को पार्टी एवं प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताया और कहा कि उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए लंबे समय तक प्रदेश के विकास के लिए कार्य किए। शायर अफजल मंगलौरी, शिक्षाविद् डा. जीशान अली,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राव काले खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद, अनीस गौड, अलीम सिद्धकी तथा अनीस कस्सार व ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौड़ ने भी कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका इस क्षेत्र की जनता से विशेष लगाव रहा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours