हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो)  लक्सर। ससुराल में आए हुए एक व्यक्ति पर उस समय कातिलाना हमला हो गया, जब व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात की। आपको बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादरपुर खादर में ज्वालापुर मोहल्ला पावधोई हरिद्वार निवासी अय्यूब अंसारी की ससुराल है। अय्यूब अंसारी का कहना है कि वह अपनी पत्नी व बच्चों को लेने ससुराल में आया था। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे खीर और कोल्ड ड्रिंक दी, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी, जब उसने डॉक्टर के यहां जाने की बात कही तो ससुराल वालों ने उसके ऊपर धारधार हथियार से कातिलाना हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों ने घायल युवक को उठाकर टेंपो में बिठाया और एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है समाचार लिखे जाने तक घायल व्यक्ति लक्सर के एक नीजी अस्पताल में ही मौजूद था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours