हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात क़ुरैशी) देवबन्द। कलयुगी पिता का ख़ौफ़नाक चहरा उस समय सामने आया जब पीड़ित पुत्री ने कोतवाली पहुँचकर पिता के खिलाफ ही तहरीर दे कर न्याय की गुहार लगाई। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ले का है जँहा एक युवती का विवाह 6 महीने पहले हुआ था,
             देखें वीडियो: पीड़ित रूबी
लेकिन कलयुगी पिता ने पैसो के लालच में आकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही पुत्री का तलाक करा दिया। तालाक के बाद मेहर की 75 हजार की रकम अपने पास रख ली और अपनी पुत्री का निकाह एक बूढ़े व्यक्ति के साथ करने की तैयारी करने लगा। जब पुत्री को अपने पिता के  नापाक इरादों की भनक लगी तो उस ने निकाह का विरोध किया। पीड़िता के मुताबिक उसके जालिम पिता ने पैसो के लालच में उसे बेचने की भी कोशिश की लेकिन पीड़िता के विरोध करने पर पिता ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।थक हार कर पुत्री ने अपने पिता व पिता के दोस्तो के विरुद्ध करवाई को कोतवाली में तहरीर दी। अब आरोपी पिता अपनी पुत्री पर तहरीर वापस लेने का दबाव बना रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours