हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। नगरवासियों को बरसात के शुरू होने से पूर्व नगर में जलभराव की समस्या का समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि नगर निगम की उदासीनता केत् चलते अभी तक नगर के नालों की सफाई का कार्य शुरू नहीं किया जा चुका है और नगर के नालों का आलम यह है कि वह गंदगी तथा मिट्टी से पूरी तरह अटे पड़े हैं।नगर का मुख्य नाला जो रामपुर रोड से होते हुए गुजरता है पूरी तरह से कचरा एवं गंदगी से अटा पड़ा है और बरसात के समय निकट होने के चलते यहां के लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है,क्योंकि छोटे-बड़े नालों की सफाई बरसात से पहले नहीं होने के कारण विगत अनेक वर्षों से नगर के विभिन्न मोहल्लों में बरसात के समय में भारी जलभराव के कारण लोगों को इसकी मार झेलनी पड़ती है।नगर के दर्जनभर छोटे-बड़े ऐसे नाले हैं जिनकी उचित समय से सफाई नहीं होने के कारण नगर का काफी भाग बरसात के पानी में डूब जाता है,जिससे वहां के लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।इन नालों की सफाई के कार्य के लिए लगभग सडसढ लाख रुपये का बजट भी जारी हो चुका है,किंतु गणेशपुर से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला नाला,रामपुर चुंगी से मच्छी मोहल्ले की ओर जाने वाला नाला,सोलानीपुरम से खंजरपुर की ओर जाने वाला नाला, पठानपुरा से मलकपुर चुंगी की ओर जाने वाला नाला,बीटी गंज से बर्फखाना की ओर तक जाने वाला नाला,सुनहरा से रामपुर चुंगी तथा मतलबपुर से सुनहरा शमशान की ओर जाने वाले नाले के अलावा पश्चिमी अंबर तालाब, गुलाब नगर,माहीग्रान आदि क्षेत्रों में भी नालियों की सफाई का कार्य अभी तक अधर में ही लटका हुआ है।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल का कहना है कि नगर निगम के उदासीन रवैये के कारण नालों की सफाई के कार्य में विलंब हो रहा है, जिससे नगरवासियों को ही नहीं बल्कि नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र में भी लोगों को बरसात के पानी के भराव के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ती है तथा लोगों को इससे भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है।उन्होंने कहा कि अति शीघ्र नगर निगम नालों की सफाई का कार्य आरंभ किया जाना चाहिए ताकि वर्षा से होने वाले पानी की निकासी सही ढंग से हो सके व इस कारण से नगर के लोगों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours