हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। अनियंत्रित डीसीएम और कार के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई।
देखें वीडियो
हादसे से गुस्साई भीड़ ने देवबंद बरला मार्ग पर जाम लगाते हुए ट्रक और डीसीएम को आग के हवाला कर दिए। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने स्थिति को बामुश्किल नियंत्रण में किया। तनाव पूर्ण हालत को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
देखें वीडियो: अजय शर्मा सीओ देवबंद
वहीं, घायल की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव थितकी निवासी मुकाबिर उर्फ ताबिश (40) अपने परिवार के साथ गुरूवार की देर शाम देवबंद से गांव लौट रहा था। जब वह देवबंद बरला मार्ग स्थित सांपला गांव के समीप पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आ रहे डीसीएम में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें मुकाबिर उर्फ ताबिश व सुऐब पुत्र नसीम (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जबक दो वर्षीय इनाया पुत्री मुकाबिर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में शाहजमा पत्नी मुकाबिर गंभीर घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को यहां के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके से भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली में लाकर बैठा दिया। वहीं, घटना से गुस्साए थितकी गांव के ग्रामीणों ने देवबंद बरला मार्ग पर जाम लगाते हुए हंगामा काटना आरंभ कर दिया। इस दौरान भीड़ ने डीसीएम व एक खनन से भरे ट्रक को आग के हवाले कर दिया। वाहनों में आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में सीओ अजय शर्मा व कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। भीड़ को हिंसक होती देख पुलिस ने सड़कों पर लाठियां फटकार भीड़ को दौड़ा लिया। इसके बाद बामुश्किल स्थिति नियंत्रण में हुई। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपित चालक को हिरासत में ले िलया गया है। वाहनों में आगजनी करने वाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours