हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्य कार्यलय पर सूबे के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के अस्मिक निधन पर गहरा दुख व शोक व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें स्वर्गीय प्रकाश पंत की जीवनी पर प्रकाशन डाला और बताए हुए पद चिन्हों पर चलने का सभी भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया सभा का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने किया श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत द्वारा किए गए रचनात्मक व सार्वजनिक कार्यों को विशाल वट-वृक्ष के रूप में स्मरण कर याद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का सर्वजेनिक जीवन भारतीय जनता पार्टी के लिए सदैव ही समर्पित व अनुकर्णीय रहा है स्वर्गीय पंत ने अपने राजनीतिक जीवन मे रचनात्मक व योजनाबद्ध तरीके से उत्तराखंड के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये है उत्तराखंड राज्य बनने के उपरांत स्वर्गीय पंत बड़े -बड़े ऊँचे पदों पर रहने के बावजूद भी आम जन मानस से दोस्ताना माहौल में कार्य करने की उनकी शैली थी। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की विचार धाराओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा प्रयास करते रहंगे। कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत को अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित करते वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार ने कहा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत हमेशा ही किसान, मजदूर, व्यापारी व हर वर्ग, आम जनता की समस्या के निदान के लिए सुध-बुध का ज्ञान रखते हुए उनकी रचनात्मक कार्यशैली कभी भी भूली नही जा सकती है। उन्होंने कहा की आज पूरा उत्तराखंड स्वर्गीय प्रकाश पंत को याद कर रहा है। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा सन् 1984 में स्वर्गीय प्रकाश पंत द्वारा भारतीय जनता पार्टी के आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक व सर्वजेनिक जीवन शुरुआत उन्होंने की थी और उत्तराखंड के विकास के लिए एस ए मंत्री रहते हुए हर क्षेत्र का विकास करने के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किये जाते रहे है जोकि भूले नही जा सकते। उन्होंने यह भी कहा स्वर्गीय प्रकाश पंत ऊँचे पदों पर रहने के बावजूद भी एक आम कार्यकर्ता से शालीनता के साथ व्यवहार करते थे और उनके कुशल नेतृत्व को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता याद करता रहेगा और उनकी विचार धाराओ को आगे बढाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा दुख व शौक व्यक्त कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते राज्य मंत्री डॉ. विनोद आर्य, पूर्व मेयर मनोज गर्ग राजीव भट्ट, रजनी वर्मा, रेणु शर्मा, डी.एन. पुरोहित, अश्विनी पाल, डॉ.विजेंदर सिंह, संदीप गोयल, सुनील सैनी, राजन खन्ना, देवेंद्र चावल, रोहित साहू, अनिल अरोड़ा, देवेंद्र प्रजापति, लव शर्मा, सुनील प्रजापति, दिनेश जोशी, डॉ. गजेंद्र त्यागी, चंद्रकिरण, सोहन वीर, राहो जमीर, राजीव गिरी, पूनम चौहान आदि ने स्वर्गीय प्रकाश पंत को याद करते हुए श्रद्धा- सुमन अर्पित किए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours