हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "उजाला" समाजिक संगठन (रजि.) व समग्र चिन्तन समूह के सदस्यों द्वारा ग्राम बंजारेवाला में वृक्षारोपण किया गया। वहीं समग्र चिन्तन समूह के सदस्य बृजमोहन सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय में दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। अपने जीवन में कुछ नियम कायदे अपनाकर वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, पॉलिथीन, प्लास्टिक का प्रयोग ना करें, अनियंत्रित रूप से प्रकृतिक ससाधनो का दोहन न करें। और अनावश्यक रूप से जल, बिजली का प्रयोग ना करें। जिससे आने वाले समय में हमारी पीढ़ी को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि शुद्ध वातावरण में ही हमारी पीढ़ी का जीवन छुपा हुआ। अगर हमारा वातावरण शुद्ध होगा, तो हमारे बच्चे भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर वातावरण को प्रदूषण मुक्त करें। इस मौके पर श्रीमती बबीता, सुशील कुमार, जयपाल सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप आदि सदस्य मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours