हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। उत्तराखंड के दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री एवं बीएसएम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट की धर्मपत्नी स्व. राममूर्ती की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर यादकर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।स्व.राममूर्ति के बड़े पुत्र एड.ममतेश शर्मा और रजनीश शर्मा ने भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।बीएसएम इंटर कालेज में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर हाईकोर्ट नैनीताल जज लोकपाल सिंह ने कहा कि माँ” एक ऐसा शब्द है जिसे दुनिया का हर बच्चा अपने मुंह से इस दुनिया में आने के बाद सबसे पहले लेता है।पिता और माता इस दुनिया में भगवान के वो रूप हैं जो बिना किसी स्वार्थ के हमारा पालन-पोषण करते हैं,पढ़ाते लिखाते हैं और हमेशा भगवान से यही मांगते हैं कि हमारे बच्चों पर कोई आंच न आये और उसे हर क्षेत्र में कामयाबी मिले।मां ऐसी दुआ हमेशा अपने बच्चों के लिए करती है।आज शर्मा परिवार के साथ पूरा शहर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।मनोहर लाल शर्मा ने अपनी पत्नी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नम आंखों से कहा कि उनके जीवन का ये बेहद दुख का दिन है।आज के दिन मेरी पत्नी राममूर्ती इस दुनिया को अलविदा कह गयी थी,जोकि कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए माँ के बिना जीवन की उम्मीद नहीं की जा सकती।अगर माँ न होती तो हमारा अस्तित्व ही न होता।इस दुनिया में माँ दुनिया का सबसे आसान शब्द है,और इस नाम में भगवान खुद वास करते हैं,जिन बच्चों की मां नहीं है उनके दिल से पूछो उनके लिए जीवन जीना कितना मुश्किल होता है।मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि जब नवजात शिशु इस दुनिया में आता है तो सबसे ज्यादा खुशी नवजात की माँ को होती है जैसे मानो कि दुनिया की सबसे कीमती चीज उन्हें मिल गयी हो।माँ अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है।मनुष्य में ही नहीं हर प्रकार के जीव-जंतु में यही ममता होती है।अगर बच्चे पे आंच आने वाली होती है तो माँ सबसे पहले आगे आ जाती है। माँ अपने बच्चो के भविष्य के लिए सबसे ज्यादा चिंतित होती है,और माँ से ज्यादा कोई बच्चे को प्यार नहीं करता है।इस अवसर पर शर्मा परिवार के सभी लोगों ने नम आंखों से स्व. राममूर्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और भगवान से उनकी आत्मशांति की कामना की। पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक फुरकान अहमद, ब्रजमोहन शर्मा,आरडीएस कपिल,हाजी राव शेर मोहम्मद, मुकेश शर्मा,डॉक्टर नैयर आजम काजमी,वासुदेव पंत,हाजी नौशाद अली,विशुदत्त शर्मा,एड.अजय सिंह पुंडीर,बीएसएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, विपिन गौतम,गौरव गोयल,हाजी सलीम खान,साधुराम शर्मा, कलीम खान,मौलाना अरशद कासमी,द्ववेश शर्मा,भानुप्रताप शर्मा,जावेद अखतर एड.,सुभाष,संजय अरोडा,वरिष्ठ पत्रकार अख्तर मलिक, रियाज कुरैशी, इरशाद शर्मा, विपिन शर्मा, राजीव शर्मा, अब्दुल वाहिद खान, रईस अहमद, विकास शर्मा, शोभाराम प्रजापति, सुभाष सरीन, अमित चटकारा,अजय कौशिक, सुधीर शांडिल्य,आशीष सैनी, एआर खान, सुधीर शांडिल्य, नासिर परवेज, विरेंद्र ठाकुर, मीर, गौरव वत्स, शमशाद चेयरमैन, नितिन कुमार, सईद अहमद, खालिद अहमद, हाजी तहसीन,विपिन गौतम, अश्वनी शर्मा, मनोज कुमार, ब्रजपाल आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours