हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर श्री सीमेंट द्वारा समाज के लिए कुछ नया करने के लिए हमेशा श्री परिवार तत्पर रहता है गरीब, निर्धन की मदद के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना हाथ बटाते हैं अभी पिछले दिनों श्री परिवार द्वारा निर्जला पर्व पर श्री सीमेंट ने हरिद्वार रोड की तरफ वाले गेट पर एक भव्य शरबत बांटने का आयोजन किया गया था। जिसमें गुजर रहे राहगीरों को तपती गर्मी में शरबत पिलाकर उन्हें ठंडक महसूस कराई गई। वहीं श्री परिवार द्वारा भारत सरकार के सबसे बड़े पर्व पल्स पोलियो अभियान में भी श्री परिवार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। और श्री परिवार के एचआर आलोक द्वारा श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास स्थित गांव नगला खिताब अकबरपुर उड गांव में श्री परिवार ने छोटे बच्चों को पल्स पोलियो अभियान की दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours