हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर श्री सीमेंट फैक्ट्री के गार्डो पर दबंगों ने कातिलाना हमला करते हुये जमकर मारपीट की। मारपीट सेे गार्डो के शरीर पर गंभीर चोटे़ आई है,
घायल गार्डो ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है आपको बता दें लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर ऊद के निकट स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री में ओम प्रकाश पुत्र डूडाराम निवासी ग्राम जुझण्डा तहसील मुंण्डवा नागौर जिला (राजस्थान) बी० एस० एन० के अंतर्गत कंपनी में पैकिंग प्लांट में टी०सी० के पद पर कार्य करता है,
रात लगभग 10:30 बजे वह अपनी ड्यूटी को समाप्त कर कंपनी के बाहर आ रहा था जिसमे श्री सीमेंट की गाड़ी संख्या यूके 08 ए०बी० 4755 का ट्रेक्टर ड्राइवर और उसके साथ अन्य छः सात व्यक्तियों ने डंडो से मारना शुरू कर दिया। जिसके चलते मैं चिल्लाने लगा तथा मुझे वह लोग मारपीट कर मरा समझकर वहां से भाग निकले। बेहोशी की हालत में मुझे आस-पास के खड़े ट्रक ड्राइवर ने उठाया तथा मेरे अन्य साथियो को सुचना दी, तब तक वहां से सभी आरोपी भाग चुके थे मुझे सिर्फ ट्रैक्टर यू ० के० जीरो आठ ए ०बी ० 4755 का ड्राइवर ही पहचान में आया है जो कंपनी से लगातार सीमेंन्ट ले जाता है श्री सीमेंट के दूसरे गार्ड के साथ भी दबंगो ने मारपीट की है गार्ड को लाठी-डंडों और रोड से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया है गार्ड राहुल कुमार पुत्र श्याम सिंह थाना नुकुड जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है दोनों गार्डो ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो भी मारपीट में लिप्त पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours