हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) पिथौरागढ़। उप निरीक्षक व हमराही कांस्टेबल समय 16:24 बजे थाना कोतवाली से देखरेख शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, चेकिंग संदिग्ध वस्तु हेतु थाना क्षेत्र में रवाना थे, दौराने चेकिंग जब पुलिस कर्मचारी गण सिमलगैर तिराहे के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति ने आकर सूचना दी कि मेघना रेस्टोरेंट सिमलगैर बाजार में सड़क पर लड़ाई झगड़ा हो रहा है इस सूचना पर उप निरीक्षक हमराही कांस्टेबल को लेकर तत्काल घटनास्थल मेघना रेस्टोरेंट्स सिमलगैर बाजार में पहुंचे तो मेघना होटल के सामने रोड पर काफी भीड़ लगी हुई थी तथा काफी शोरगुल हो रहा था जिसे बाजार में आने जाने वाली आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, घटनास्थल सिमलगैर मुख्य बाजार की शांति व्यवस्था को व्यवस्थित करने हेतु उक्त भीड़ को हटने हेतु कहा गया व लड़ाई झगड़े के संबंध में पूछताछ की गई तो भीड़ में से 3 व्यक्तियों ने आकर अचानक से दोनों पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों के साथ गाली, गलौज करते हुए कहने लगे कि सड़क किसी के बाप की नहीं है जिन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु उस व्यक्ति ने उत्तेजित होकर उपनिरीक्षक को गिरेबान पकड़कर धक्का दे दिया इतने में उक्त व्यक्ति हमराही कांस्टेबल के साथ भी बहस करने लगे, बढ़ने पर उक्त व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने अचानक हमराही कॉन्स्टेबल को घूसा व थप्पड़ मार दिया इतने में दोनों साथियों द्वारा भी कॉन्स्टेबल पर हमला कर अभद्रता की गई जिसके बाद उन व्यक्तियों में से एक को बमुश्किल छुड़ाकर अलग किया गया एक व्यक्ति द्वारा कांस्टेबल द्वारा पकड़ा गया, पकड़े जाने पर उक्त व्यक्ति कांस्टेबल के साथ हाथापाई करते हुए वर्दी उतरवाने व जान से मारने की धमकी दे रहा था जिसकी घटनास्थल पर वीडियो रिकॉर्डिंग स्वयं उपनिरीक्षक के मोबाइल से की गई। उक्त व्यक्तियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालकर सरकारी कार्य में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। घटनास्थल से लड़ाई झगड़ा कर रहे दो व्यक्ति मौका मिलते ही फरार हो गए और पकड़े गए व्यक्ति को कोतवाली पिथौरागढ़ लाया गया जहां उसे गिरफ्तारी का कारण बताकर समय 19:18 बजे गिरफ्तार कर पुलिस की हिरासत में लिया गया। ओर इन धाराओं में 186 /332 /353 /504 /506 आईपीसी के अंतर्गत थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours