हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महाराजपुर खुर्द की महिला एक बच्चे की मां जिसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी उस महिला के एक बच्चा कुछ दिनों पहले ही हुआ था वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी उसकी गुमशुदगी लक्सर कोतवाली मैं दर्ज कराई गई थी और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी दिनांक 21 जून 2019 को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि वह लड़की एक बच्चे की मां किसी के साथ लक्सर में देखी गई है पुलिस ने तुरंत ही दबिश दी और दोनों लड़के लड़की को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली लेकर आ गई। वही लक्सर कोतवाली इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि महाराजपुर खुर्द से एक युवती एक बच्चे की मां 9 मई 2019 को घर से लापता हो गई थी उसके परिवार वालों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी तभी से हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था दिनांक 21 जून 2019 को हमें सूचना मिली कि एक लड़का और एक लड़की लक्सर बाजार में देखे गए हैं तो हमने तुरंत वहां हल्का एस आई, कांस्टेबल को भेज दिए और मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। और लड़की के 164 के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और इस केस में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours