हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांगीपुर वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा है। ग्राम संगीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 1064 बटे 2019 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम में वंचित चल रहे अभियुक्त अफसर पुत्र मुंनसब निवासी ग्राम संगीपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभियुक्त अफसर बहुत दिनों से 1064 बटे 19 मुकदमे में फरार चल रहा था जब भी लक्सर पुलिस अफसर की घेराबंदी करती तभी वह बच कर निकल जाता था पुलिस ने जबरदस्त तरीके से अपने मुखबिर लगा दिए और मुखबिर के बताए हुए ठिकाने पर दिनांक 21 जून 2019 को पुलिस ने जबरदस्त तरीके से दबिश दी। दबिश में अफसर पुत्र मुंनसब को धर दबोचा वहीं लक्सर कोतवाली इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह का कहना है कि अफसर पुत्र मुनसब बहुत दिनों से पुराने मुकदमें में फरार चल रहा था हमने उसके घर कई बार दबिश दी लेकिन हर बार अफसर बचकर निकल जाता था हमने मुखबिर लगाएं और मुखबिर के बताए हुए ठिकाने पर दबिश दी तो अफसर वहीं पर मिल गया। जिसको गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आए आज दिनांक 22 जून 2019 अफसर पुत्र मनसब निवासी ग्राम संगीपुर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours