हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। केंद्र की भाजपा सरकार जहां अल्पसंख्यकों के हितों के लिए उचित कदम उठा रही है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ सभी देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। पिरान कलियर स्थित हज हाउस में आयोजित जनता दरबार में पहुँचे अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं केंद्रीय राज्यमंत्री आतिफ रशीद साहब ने सार्वजनिक समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर सुना और उनके निराकरण का आश्वासन उन्हें दिया। इस दौरान उन्होंने करीब एक दर्जन समस्याओं का निराकरण प्रमुखता से कराने की बात कही, साथ ही उन्होंने कहा कि श्री मोदी सबका साथ-सबका विकास ओर सबका विश्वास जीतने के नारे के साथ देश को विकासशील देशों में जोड़ने का काम कर रहे हैं जिससे दुनिया में भारत को अलग पहचान मिल रही है।उन्होंने कहा कि इसी नारे के साथ वह आज कलियर स्थित हज हाउस में लोगों की सार्वजनिक समस्याओं को सुनने के लिए आये हैं,ताकि उनका निदान जल्द से जल्द हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक यूनानी मैडिकल कॉलेज, डिस्पेंसरी व एक कॉलेज की मांग मुख्य उनके सम्मुख आई है,साथ ही कहा कि चारधाम के बाद कलियर को पाँचवा धाम घोषित किये जाने की मांग भी उनसे की गई।कुछ मदरसे के शिक्षकों ने उनसे पिछले तीन वर्ष से वेतन न मिलने की समस्या से भी उन्हें अवगत कराया है जिसपर उन्होंने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत प्रधान ने शौचालय निर्माण की समस्या से अवगत कराया।इस दौरान डीएम दीपक रावत,एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने भी लोगों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।इस मौके पर एएसडीएम रविन्द्र सिंह,एसपी देहात नवनीत सिंह,सीओ चंदन सिंह बिष्ठ,तहसीलदार मंजीत सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह,जिला कृषि अधिकारी बीसी कर्नाटका, समाज कल्याण अधिकारी सोमप्रकाश,बीडीओ शिवरानी चौहान,गन्ना समिति सचिव इकबालपुर,थानाध्यक्ष अजय सिंह,हैडकांस्टेबल अहसान अली के अलावा राव काले खां,अनीस गौड़,रईस अहमद,जेड.ए.अली, अनीस अहमद समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।रूडकी नगर निगम ब्रांड एम्बेसडर अंजुम गौड ने भी केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours