हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ जिला हरिद्वार का एक प्रतिनिधि मण्डल हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूड़ी से मिला, औऱ सिड्कुल मे महिला कर्मचारियो के साथ हो रहे दुराचार/छेडछाड के सबंध मे ज्ञापन दिया। जिसमें जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने बताया कि सिडकुल में ऑटो एवं टेम्पो वालों के द्वारा ओवरलोडिंग की समस्या के चलते हुए महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुराचार किया जाता है जिस पर अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग की गश्त को बढ़ाये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि महिलाओं का उत्पीड़न पर अंकुश लग सके। जिससे उनको कार्य करने में सुविधा हो। उन्हे लिखित पत्र द्वारा बताया कि हरिद्वार पुलिस विभाग इसे अपनी प्राथमिकता में लाकर इस पर अंकुश लगाए। ताकि महिला कर्मचारी भयमुक्त होकर कार्यस्थल से अपने घर और घर से कार्यस्थल पर जा सके। इसके लिए पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त दिया कि वे निश्चित रूप से इसे अपनी प्राथमिकता में लाएंगे और महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, बदतमीजी, छेड़-छाड़ पर अंकुश लगाया जाएगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा की महिला कर्मचारियो के साथ हो रहे दुराचार को कदापि बर्दाश्त नही किया जायेगा, और जिला सहमंत्री ललित पुरोहित ने कहा की सिडकुल में स्थित कारखानों के प्रबंधक को आप निर्देशित करें कि कर्मचारियों की आने जाने की उचित व्यवस्था के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाये ताकि उनके महिला कर्मचारियों के आने जाने की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित हो। भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं मजदूर हित को लेकर सदैव ततपर रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित सुमित सिंघल , अनिल राठी, ललित पुरोहित, सुनीता तिवारी, पूजा निषाद, संदीप सिंघानिया, अवनीश कुमार शुक्ला रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours