हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) एक तो इन दिनों गर्मी से आम जनता का बुरा हाल है, ऊपर से जिम्मेदार पार्षदों, मेयर और सम्बन्धित अधिकारियों में बेहतर तालमेल के अभाव के चलते आम जनता को पीने के पानी की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण नगर निगम वार्ड इलाकों में पेयजल की समस्या सामने आने लगी है। वार्ड नंबर 55 मोहल्ला सगरा वाला जगजीतपुर में 2 साल से हेडपंप खराब होने के कारण वार्ड नंबर 55 के लोगो के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया हैं। पिछले एक महीने से वार्डों में यह तक कि पता नहीं चल पाया कि हैंड पम्प के किस हिस्से की मशीन की खराबी के कारण पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। वार्ड में पानी के लिए एक मात्र सहारा हेडपंप थे उनमें से ज्यादातर खराब पड़े हैं, कुल दो या तीन हेडपंप है जो ठीक हैं जिन पर 3000 से ज्यादा की आबादी वर्तमान में निर्भर है। महिलाओं को चिलचिलाती धूप में काफी दूर से पीने का पानी लाना पढ़ रहा है। इंसान तो जैसे तैसे मुश्किल से अपने लिए पीने की व्यवस्था कर ही लेता है किंतु पालतू जानवरों के सामने पीने की समस्या और भी ज्यादा गंभीर है। इस विषय मे राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट के जिला सचिव गौरव रसिक ने बताया कि ऐसे कई वार्ड हैं जहां पानी नहीं पहुंच पा रहा है जैसे कि पीठ बाजार, राजा गार्डन, शिवपुरी कॉलोनी, मांगेराम पुलिया कई जगहों पर पानी की समस्या बहुत ही खराब है। जिसकी सूचना वार्ड नंबर 55 के पार्षद विकास कुमार को दी थी, जिस पर अभी तक सकारात्मक परिणाम नही मिल पाए हैं। इस बारे में विकास कुमार ने ये तो कहा कि इन खराब हैंड पम्प की जगह दूसरे हेडपंप लगाए जाएंगे। लेकिन समय सीमा बताने में वो असमर्थ रहे। जगजीतपुर में ही अजय नौटियाल के घर के पास एक हेडपंप 2 सालों से खराब पड़ा है। यह हेडपम्प पार्षद विकास कुमार के घर से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर है इस हैंड पम्प की दशा बताती हैं कि इसे रिबोर करना अब आसान नही होगा। स्थानीय जनता की मेयर अनिता शर्मा, पार्षद विकास कुमार से मांग है कि अविलंब जगजीतपुर में खराब पड़े हैंड पम्पो को सही कराकर जल संकट को दूर किया जाय।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours