हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर नगर और देहात क्षेत्र में हर जगह पालीथिन का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है दुकानदार हो या आम नागरिक किसी को भी दिनचर्या में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है कुछ दिन पहले लक्सर तहसीलदार सुनैना राणा व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने अपनी टीम के साथ लक्सर में पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी की थी जिसमें कई कुंटल पॉलिथीन जप्त की गई थी और हजारों रुपए का जुर्माना भी वसूला गया था तथा प्रशासन द्वारा लोगों से इसका प्रयोग न करने की अपील करने के साथ-साथ चेतावनी भी जारी की गई थी लेकिन बावजूद इसके भी पॉलिथीन पर प्रतिबंध का कोई असर लक्सर नगर में और देहात क्षेत्र में नहीं दिख रहा है सब्जी फल के ठेले से लेकर लक्सर मैन बाजार स्थित सभी दुकानों पर इन थैलियों का इस्तेमाल रोज की भांति धड़ल्ले से हो रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours