(संजय राजपूत) मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बने राजेन्द्र अग्रवाल लोकसभा के कार्यवाहक सभापति बनाये गये हैं। लोकसभा के स्पीकर की अनुपस्थिति में वे बैठक का संचालन करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने लोकसभा की बैठक की कार्यवाही का संचालन भी किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही के संचालन के लिए सांसद रमा देवी, डा.किरिट पी सोलंकी, राजेन्द्र अग्रवाल और मीनाक्षी लेखी को सभापति तालिका का सदस्य बनाया है। स्पीकर की अनुपस्थिति में इन चारों में से कोई सभापति का दायित्व संभालेंगे। शुक्रवार को मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को सभापति का अवसर भी मिल गया। भाजपा नेताओं के अनुसार मेरठ के किसी सांसद को संभवत: पहली बार लोकसभा की बैठकों के संचालन का दायित्व मिला है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours