हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लक्सर रोड हरिद्वार पर पिछले कुछ माह से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिस पर बीच बीच मे लापरवाही के मामले भी देखने को मिलते रहे हैं। मार्च के महीने में ही कुछ ऐसी ही लापरवाही के चलते 2 ट्रक आपस मे इसलिए दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे क्योंकि हाई वे और तेज मोड़ होने के साथ साथ सड़क किनारे जो सड़क खोदी गयी थी, वहाँ उचित जगहों पर रिफ्लेक्टर सूचना बोर्ड आदि नही लगाये गए थे। हालांकि सड़क निर्माण अधिकारी अनिल चन्दोला ने उस घटना के बाद जगह जगह पर लोहे के फ्रेम पर फ्लेक्स द्वारा राहगीरों हेतु सूचना बोर्ड लगाए गए थे। अब पुनः एक बार फिर से सुपरवाइजर, मेठ, ठेकेदार या किसी अन्य जिम्मेदार व्यक्ति या पदाधिकारी की लापरवाही के चलते रोड़ी, बजरी डालने वाले डम्फर वाले सड़क पर ही रोड़ी डालकर चल दिये। उस डम्फर चालक ने ये भी जानने की जरूरत नही समझी कि उसकी अज्ञानता या लापरवाही के कारण कोई बड़ी दुर्घटना भी घट सकती हैं। क्योंकि यह वही जगह है जहां मोड़ पर दो ट्रक आपने सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। उसके बावजूद पुरानी गलतियों से सीख नही ली गयी। कटारपुर पेट्रोल पम्प के पास डम्फर वाले ने एक बार फिर रौडी को बचा कर सड़क से नीचे डालने की अपेक्षा आधी रोड पर ही छोटा पत्थर डाल दिया गया। वो भी ऐसी जगह जहाँ खतरनाक मोड़ हैं। अच्छा होता जब भी डम्फर रौडी, बजरी डाले तो कोई मेठ, ठेकेदार या सुपरवाइजर की देखरेख में डाले ताकि उसकी लापरवाही से कोई दुर्घटना न हो सके। इस बारे में इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य देख रहे अनिल चन्दोला ने कहा कि इस लापरवाही के जिम्मेदार व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours