हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। मेरठ के बर्खास्त हुए डिप्टी जेलर धीरेन्द्र कुमार सिंह के कारनामों का खुलासा 2013 में एक निजी चैनल के स्टिंग आपरेशन से हुआ था। 1/2 अक्टूबर 2013 को  जिला जेल मेरठ में किए गए स्टिंग आपरेशन के मामले में डिप्टी जेलर धीरेन्द्र कुमार सिंह बंदियों को अनधिकृत सुविधा दिलाने के लिए पैसे लिए जाने की बात कहते पकड़े गए थे। इस मामले में धीरेन्द्र कुमार सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करते हुए डीआईजी जेल बरेली परिक्षेत्र को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में धीरेन्द्र कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल के प्रस्तर- 1101(अ) व 1105 तथा उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के नियम-3 (1) व (2) में निहित प्रावधानों के उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि आरोपी अधिकारियों पर आरोप सिद्ध पाए जाने एवं आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सेवा में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं पाया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours