हरिद्वार की गूंज (24*7)
(ब्यूरो) मेरठ। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की मेरठ चैप्टर चेयरमैन हेमी गुप्ता की अध्यक्षता में आज पी०सी०एस दिवस पर "एक्सपैंडिंग होराइज़ंस" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ता एवं वरिष्ठ कंपनी सचिव श्री प्रणव कुमार जो कि पीअर रिव्यु बोर्ड के सदस्य भी हैं ओर उन्होंने विषय के बारे में विभिन्न पहलुओं पर उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों के साथ जानकारी साझा की, उन्होंने कंपनी सचिव के लिए स्वीकृत व्यवसाय जैसे मर्चेंट बैंकर, रजिस्टर्ड ट्रांसफर एजेन्ट, जी०एस०टी प्रोफेशनल इत्यादि के बारे में बताया, इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है, उन्होंने नित नए कानूनी बदलाव और इस से उपजने वाली समस्याओं के समाधान में कंपनी सचिवों के लिए अवसर बताया। रेरा, जी०एस०टी, गैर सरकारी संघटनो की व्यवस्था, स्टार्ट-अप एवं लघु-मध्यम उपक्रमों के विश्वासी सलाहकार के रूप में कंपनी सचिव की भूमिका को रेखांकित किया। प्रणव कुमार ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कंपनी सचिव अपने ज्ञान, प्रशिक्षण एवं इंस्टिट्यूट के सहयोग से एक वैश्विक एवं अनिवार्य प्रोफेशनल के रूप में अपना वर्चस्व जमा रहे हैं, उन्होंने पेशेवर कंपनी सचिवों के लिए इंस्टिट्यूट के द्वारा पीयर रिव्यु एवं गुणवत्ता सुधार के कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए इस बात पर भी बल दिया कि पेशेवर कंपनी सचिव के तौर पर सफल होने के लिए ज्ञान अर्जन, ज्ञान संवर्धन एवं नियमित प्रशिक्षण के साथ उच्च आचरण के मानदंड स्थापित करने होंगे तभी इंस्टिट्यूट का मुख्य सिद्धांत अथवा नारा "सत्यम वद, धर्मं चर" का सही अर्थों में अनुपालन होगा, प्रशनोत्तर सत्र में वक्ता ने गोष्टी में उपस्थित कंपनी सचिवों एवं विद्यार्थियों के विषय से सम्बंधित सवालों के  जवाब दिए, कार्यक्रम के अंत में प्रमाण पत्र वितरित किये गए, सी०एस हेमी गुप्ता अध्यक्षा मेरठ चैप्टर ने सभा मे उपस्थित सभी का धन्यवाद प्रकट किया, पी०सी०एस दिवस कार्यक्रम का संचालन सालिम अहमद, कार्यालय प्रभारी-मेरठ चैप्टर ने किया। कार्यक्रम में सी एस अंजू बंसल, राहुल सैनी, मुनि शेखर सहित अन्य सदस्य व विद्द्यार्थी भी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours