हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी ब्यूरो) कलियर। कलियर पहुँचने पर दिनेश पांडे ने देश और प्रदेश की खुशहाली की दुआए मांगी। आप पार्टी के सभासद दानिश साबरी ने उनका स्वगत किया औऱ दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेश कर देश के लिए खुशहाली व अमनो आमान की दुवा मांगी, वहीँ आप पार्टी नेता शारिक अफ़रोज़ ने आप पार्टी के सभासद दानिश साबरी की तारीफ करते हुए,
बताया के कलियर नगर पंचायत में अपने वार्ड में साफ सफाई लाइटो की व्यवस्था अच्छी तरह कर रहे वही शारिक अफरोज ने रुड़की में अपने आवास पर दिनेश पांडे का स्वागत किया गया। इस मौके पर लोकसभा चुनाव हार चुके आप नेता दिनेश पांडे ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की लोकसभा चुनाव बड़ा चुनाव होता है चुनाव में जीत हार लगी रहती है लेकिन दिल्ली में जो विकास के काम अरविंद केजरीवाल ने किए हैं वो एक इतिहास बन चुके हैं जनता उन्हें कभी भुला नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सोच सबसे अलग है ।पांडे ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों की बदहाल हालत को ठीक करने का काम किया है आज देश ही नहीं विदेशों में भी दिल्ली की एजुकेशन की तारीफ हो रही है इतना ही नहीं एजुकेशन सिस्टम के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी दुरुस्त हुई हैं हर किसी को आज उपचार मिल रहा है दवाई मिल रही है। आप पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कच्ची गलियों में दस हज़ार से अधिक नालियां और पक्की सड़कें बनाने का काम किया है इसी के बल पर आप पार्टी अब विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी। पांडे ने कहा कि दिल्ली में फिर से आप पार्टी की सरकार बनेगी।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours