हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के जंगल में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर का 850 वा पांच दिवसीय उर्स का आगाज हो गया है जिसमें देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में जायरीन आकर बाबा की दरगाह पर अपनी मन्नतओं के चलते अकीदत के फूल पेश कर दुआएं मांग रहे हैं। वही उर्स में आये कव्वालो ने अपनी मधुर आवाज से महफिल में शमा बांधे रखी। और अपने फन के अंदाज में जायरिनो को झूमने को मजबूर कर दिया। मेले में दूर दराज से आये दुकानदारों ने भी खेल खिलौनों, खान पीन के होटल, झूले आदि दुकानों को लगा कर मेले की रौनक बना रखी है। सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए जाते है। जायरीनों की सुरक्षा तथा समस्याओंं के समाधान के लिए पुलिस के जवान मौजूद है। वही काठा पीर के उर्स में व्यवस्थाओं के साथ साथ जायरीनओ की समस्याऔ पर मीडिया भी अपनी पैनी नजरें गड़ाए हुए हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours