हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। युवती ने थाना कोतवाली नगर पर आकर लिखित शिकायत की कि एक लड़का जिसका नाम आकिर अहमद पुत्र फारुख अहमद नि0 सिंघल मंडी देहरादून सुबह से मेरे घर के चक्कर काट रहा था और अश्लील इशारे व अभद्र व्यवहार कर रहा था मैन शुरू में अनदेखा कर दिया परंतु ये लड़का अपनी हरकतों से बाज नही आया और अश्लील इशारे करता रहा, शाम को लगभग 8.30 बजे इस लड़के ने हद कर दी मेरे साथ छेड़खानी की, मेरे पिताजी आये तो इसने उनपर भी हमला कर दिया, तथा धमकी देकर गया, इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारीगनो को अवगत कराया गया, जिसपर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षण नगर महोदया द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए , आवश्यक साक्ष्य जुटालर शीघ्र से शीघ्र अभियुक्त की गिफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिज़ पर थाना पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई, इसी क्रम में अभियुक्त को आज प्रातः सिंघल मंडी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, अभियुक्त को आज मान0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours