(मनीष लखानी) देहरादून। देहरादून भाजपा नगर अध्यक्ष विनय गोयल द्वारा एक सन्देश जारी हुया है जिसमे उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत जी के आज अमेरिका में दुखद निधन के समाचार से सभी व्यथित हैं। एक अच्छा इंसान, हंसमुख मृदु भाषी, संसदीय विषयों के विद्वान, कर्मठ और इमानदार, मिलनसार राजनेता अचानक ऐसे हम सब को छोड़ कर चला जाएगा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।
यह भी पढें:
उनकी स्मृति में आज बृहस्पतिवार 6 जून को सायं 4:00 बजे प्रदेश कार्यालय में शोक सभा आहूत की गयी है, श्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर 08 जून को देहरादून पहुँचेगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा, अंतिम दर्शनों के बाद हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ उनका पार्थिव शरीर पंहुचाया जाएगा, जहां 09 जून को उनका अंतिम संस्कार होगा, मुख्यमंत्री सहित हजारों लोग अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours