(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। रुड़की नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा तथा आपसी सौहार्द का संदेश देता है ग्राम बिझौली में ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का मुस्लिम समाज के लोगों बुके देकर ने जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी मोहम्मद शमीम के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ईद मिलन जैसे कार्यक्रम के आयोजन से आपसी भाईचारा और प्यार मोहब्बत बढ़ता है।ऐसे कार्यक्रम आपस में सौहार्द बढ़ता है।विधायक बत्रा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई है।मोदी का सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास का नारा सही साबित हो रहा है,यही कारण है कि सभी धर्मों के लोग जान चुके हैं कि उनकी भलाई और तरक्की हो भाजपा के शासनकाल में ही हो सकती है।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनीस अहमद गौड़ ने कहा कि मुस्लिम समाज मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहा है। आज तक कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यकों के वोट तो हासिल करती रही लेकिन उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया।यही कारण है कि अब मुस्लिम समाज भाजपा से जुड़ रहा है। इस मौके पर मोहम्मद शमीम ने कहा कि भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा इसे हमेशा लोगों की मदद की है,उनकी समस्याओं का समाधान कराया है,जिसके चलते प्रदीप बत्रा ने अवाम के दिलों में जगह बनाई है।इस मौके पर नसीम नंबरदार,माजिद अली अकबरपुर वाले,मुनीरआलम,सईद ठेकेदार,मनव्वर हसन,मोहम्मद यूसुफ और मोहम्मद उमर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours