(गगन शर्मा) हरिद्वार। शिवालिक नगर में असंगठित मजदूरों की एक बैठक हुई जिसमें सिडकुल क्षेत्र में कई फैक्ट्रियों के श्रमिक एवं मजदूरों ने भाग लिया। बैठक मे मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सुमित सिंघल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल संभालने के बाद करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई.एस.आई.सी) के स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम में फैक्ट्री व कर्मचारी के कुल अंशदान को 6.5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। इससे करीब 3.6 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा पहले कर्मचारियों को ई.एस.आई.सी में अपना 1.75 प्रतिशत का अंशदान करना पड़ता था। जिसे अब घटाकर पॉइंट 0.75 प्रतिशत करने का फैसला किया है। अंशदान की घटी हुई दर से कामगारों को यह ई.एस.आई.सी योजना के अंतर्गत नामांकित कर पाना तथा ज्यादा से ज्यादा श्रमिक बलों को औपचारिक क्षेत्र के अंतर्गत लाना सुगम हो सकेगा। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय मजदूरों के लिये मील का पत्थर साबित होगा। विचार गोष्टी में दिनेश राणा, कपिल कुमार, शोभित गुप्ता, नीरज, रोहित, अरुण रावत, वैशाली देवी, चिरंजीव राणा, धनंजय कुमार सरिता रानी, पंकज पुंडीर, सुरेश खन्ना आदि लोग उपस्थित रहे।
Home
हरिद्वार
केंद्र सरकार के नए फैसले से होगा 3.6 करोड़ कर्मचारियों को लाभ: सुमित सिंघल: हरिद्वार की गूंज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours