हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। घाड़ क्षेत्र के जाने माने पत्रकार ज़ाकिर गौड़ ने महज़ कुछ ही दिनों में एक के बाद एक बुलन्दियों की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। और अपने घाड़ क्षेत्र बुग्गावाला/भगवानपुर का नाम रौशन करना शुरू कर दिया है, महज़ कुछ ही दिन पहले जनता के बिच आए ज़ाकिर गौड़ ने पत्रकारो के बिच भी अपनी पकड़ मजबूत की है। जिसका परिणाम उनको प्रेस मिडिया पत्रकार कल्याण संघ से हरिद्वार जिलाध्यक्ष के रूप में मिला है। आपको बता दे की प्रेस मिडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्य्क्ष श्री क्रांति सिंह व राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र सिंह पवैया ने हरिद्वार से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी ज़ाकिर गौड़ को सौपी है। जिससे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। रविवार सुबह ज़ाकिर गौड़ की ओर से क्षेत्र के ग्राम तेलपुरा में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया है, जिसमे घाड़ क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्तियो ने शिरकत की और ज़ाकिर गौड़ को फूल मालाए पहना कर उनका स्वागत किया और उनको शुभकामनाए दी। आपको बता दे की प्रेस मिडिया पत्रकार कल्याण संघ (इंडिया) के राष्टीय अध्य्क्ष क्रांति सिंह की सहमति व राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्र सिंह पवैया की अनुशंसा पर ग्राम गोकुलवाला निवासी पत्रकार ज़ाकिर गौड़ को हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी सौपी गयी है। पत्रकार ज़ाकिर गौड़ को हरिद्वार पत्रकार संघ का जिला अध्य्क्ष नियुक्त होने पर स्थानीय मिडिया बंधुओ ने भी बधाई प्रेषित कर ख़ुशी जाहिर की है। जिसमे Hnn24×7 के जिला प्रभारी आदिल राणा और अमर उजाला से संदीप राठौड़ व हिंदुस्तान से मोहब्बत चौधरी ने भी खाश तौर पर बधाई दी, और अच्छे भविष्य की कामना की, पत्रकार संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ज़ाकिर गौड़ ने बताया की जल्द ही वे जिले की नई टीम गठित करेगे। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के हित के लिए है, प्रोग्राम के अवसर पर आदिल राणा, मोहब्बत चौधरी, संदीप राठौड़, मनोज काम्बोज, संदीप चौहान, कासिम गौर, साकिर अली, नफीस विराट, प्रधान फरीद, प्रधान नासिर, प्रधान विजयपाल,राव रिफाकत, साहिर अली, सगीर अहमद, मोहम्मद ताहिर, नोशाद अली,डॉक्टर शहज़ान, डॉक्टर साजिद,सलमान फरीद, आमिर सुहेल आदि क्षेत्र के सेकड़ो गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours