हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज व्यापार मण्डल की एक बैठक आर्यनगर चैक स्थित होटल में आहूत की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से संजीव चौधरी को व्यापार मण्डल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार जिले में व्यापार मण्डल की सभी शहरों की इकाईयों गठित होने के बाद अब पूरे प्रदेश में व्यापार मण्डल की जिला व शहर इकाईयां गठित कर व्यापारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। प्रदेश भर के व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के सामने उठाया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अपनाने से भी व्यापार मण्डल पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यापार मण्डल आज व्यापारियों की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। व्यापार मण्डल राजनीतिक दलों की इकाईयां बनकर काम कर रहे हैं। अपनी निजी राजनीति चमकाने के लिए कुछ लोगों ने व्यापार मण्डल को राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर में गिरवी रखा हुआ है। अब हम पूरे प्रदेश में भ्रमण कर हर व्यापारी को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के एक ऐसा मंच देंगे जहां व्यापारी अपनी समस्या को खुलकर उठा सके। अतिशीघ्र ही सभी जिलों में जिला इकाईयों का गठन कर दिया जाएगा और ऐसे व्यापार मण्डलों को व्यापारी अब आईना दिखाने को तैयार हैं। जिन्होंने व्यापार मण्डलों को निजी फैक्ट्री के रूप में चलाने का काम किया है और अनेक वर्षो से वही चुनिंदा चेहरे व्यापार मण्डल पर कब्जा किए हुए हैं। नए लोगों को मौका देने के लिए तैयार नहीं है। अब व्यापारी समझ चुका है कि पुराने व्यापार मण्डल धरातल पर अपना अस्तित्व खो चुके हैं और एक नए व्यापार मण्डल की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब ऐसे सभी व्यापारियों को हमारा व्यापार मण्डल अपने साथ जोड़कर चलेगा और शीघ्र ही पूरे प्रदेश के व्यापारियों का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सरकार और विपक्ष दोनों के नेताओं को आमंत्रित कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। जो पार्टी व्यापारियों की समस्याओं को हल करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में उसी पार्टी का समर्थन करेंगे। अन्यथा पुरजोर तरीके से विरोध का रास्ता अपनाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग व लकसर नगर अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि जनपद में व्यापारियों को एक मजबूत संगठन देकर अब हमारा व्यापार मण्डल प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापारियों को एकजुट करेगा और व्यापारियों को अपनी खोई पहचान दिलाने के लिए व्यापार मण्डल रात दिन काम करेगा। पूर्व में भी व्यापारियों के सभी मुद्दों पर हमारे व्यापार मण्डल ने आन्दोलन का रास्ता अपनाकर व्यापारियों को उनके हक दिलवाने काम किया है। बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष ज्वालापुर राजीव तुम्बड़िया व तहसील महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक ने कहा कि कुमांऊ और गढ़वाल दोनों मण्डलों में व्यापारियों की अलग अलग तरह की समस्याएं हैं। सभी को अपने साथ जोड़कर व्यापारियों की हर समस्या के लिए व्यापार मण्डल पूरी ताकत के साथ काम करेगा। छोटे बड़े का भेद मिटाकर बिना किसी स्वार्थ के विशुद्ध रूप से व्यापारियों की जो लड़ाई हम जिले में लड़ रहे थे। अब उसे पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष नाथीराम सैनी व शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी ने कहा कि जिले में सबसे बड़ा व्यापार मण्डल होने के बाद अब हमारा व्यापार मण्डल पूरे प्रदेश में परचम लहराने के लिए तैयार है। जिस तरह से विगत पांच वर्षो में हमने हरिद्वार में व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया। उसी के चलते आज प्रदेश भर के व्यापारी हमारे व्यापार मण्डल से जुड़ने के लिए तैयार हैं। बैठक में स्वागत करने वालों में प्रमख रूप से सुधीश श्रोत्रिय, अशोक गिरी, शहर अध्यक्ष रूड़की अमित गर्ग, सिडकुल शहर अध्यक्ष रवि मिश्रा, ऋषिकेश व्यापार मण्डल से दीपक भट्ट, अमित भट्ट, डोईवाला से रूपेश अग्रवाल, पुनीत कुमार, संजीव कुमार, विपिन चैधरी, अरविन्द चैधरी आदि अनेक क्षेत्रों से आए व्यापारी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours