हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर की सड़कों पर वैसे तो अवैध खनन के वाहन जहां तहां देखे जा सकते हैं अवैध खनन माफियाओं पर लक्सर पुलिस प्रशासन हो या राजस्व प्रशासन किसी का भी कोई असर नहीं है खनन माफिया बेहिचक अवैध खनन कर चांदी ही चांदी काट रहे हैं लक्सर निवासी लगातार शिकायत उच्चाधिकारियों से करते रहते हैं,
देखें वीडियो
उच्चाधिकारी भी लगातार निर्देश जारी करते रहते हैं लेकिन लक्सर में बैठे पुलिस और राजस्व अधिकारी इसे गोलमोल कर देते हैं देर रात एसएसपी हरिद्वार के सख्त निर्देश के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और उन्होंने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन वाहनों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर की। जिसमें अवैध खनन से भरे 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है लक्सर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है लक्सर के आम आदमी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से काफी खुश हैं लक्सर कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि बीती देर रात खनन माफिया के वाहन पकड़कर सीज कर दिया गया है जिनमे में अवैध खनन भरा है सभी को सीज करने की कार्रवाई की गई है सभी के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट भेजी जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours