हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक युुवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ़्तार किया है। कनखल थाना पुलिस गाडोवाली तिराहा पर चेकिंग कर रही थी चेकिंग के दौरान एक युवक पर संदेह होने से उसकी तलाशी ली गई तलाश में अभियुक्त अमर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी जमालपुर कनखल को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ़्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को थाने में लाकर उसके विरूद्ध मु0अ0स0186/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है और अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours