हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत टिबडी मे अवैध शराब का कारोबार अपनी चरम सीमा पर है, बार बार कई वर्षो मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन को टिबडी मे बिक रही ताबडतोड अवैध शराब की जानकारी मिलती रही है,
देखें वीडियो: अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन
शासन प्रशासन द्वारा कडी कार्यवाही नही की गयी, वो तो शासन प्रशासन ही बता सकता है, टिबडी कालोनी मे अवैध शराब के मामले को लेकर पुलिस और कालोनी वासियों के बीच भयंकर विवाद हो गया था,
जिसमे पुलिस द्वारा काफी लोगो की गिरफ्तारी की गयी थी, दरासल मामला यह है, कि एक महिला जो अवैध शराब कि कारोबार काफी समय से कर रही है, जिसको लेकर पार्षद पति राकेश नोडियाल द्वारा विरोध किया गया तो महिला द्वारा पार्षद पति को लेकर कोतवाली रानीपुर मे एक लिखित तहरीर दी गयी थी, जिसमे राकेश नौडियाल पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है, तथा शराब के मामले मे तथा पुलिस पार्टी के साथ विवाद करने पर मामला दर्ज हो गया है, इन सभी तथ्यो को मद्देनजर रखते हुए टिबडी कालोनी वासियो द्वारा लगातार बढ रही अवैध शराब की बिक्री को लेकर तथा पार्षद पत्नी और पति को लेकर समर्थन मे रैली निकाली गई, इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट, मेयर अनीता शर्मा, पार्षद अनुज सिंह, नेपाल सिंह, अनिल वशिष्ठ, अर्जुन सिंह, विकास कुमार, आशा रावत, वंदना शर्मा व अशोक शर्मा आदि शामिल रहें।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours