हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। काशीपुर मौहल्ला थाना साबिक स्थित राजकीय नवीन कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रविवार को पोलियो दिवस के दिन पल्स पोलियो अभियान चलाया। जनशक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ.आरिफ खान ने विधालय में जाकर कहा कि मजदूरों के बच्चों पर फोकस होना चाहिए।पोलियो अभियान में इस बार ईंट भट्ठों और निर्माण इलाकों में विशेष तौर पर निगरानी कर पोलियो खुराक पिलाई जाये, क्योंकि मजदूर वर्ग के लोग काम खत्म होने के बाद जल्दी-जल्दी अपनी जगह बदल लेते हैं।इसके चलते इनके बच्चे खुराक पीने से छूट जाते हैं।इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथ स्कूल और घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई।इसके लिए बूथ भी बनाए,पोलियो अभियान में बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। कोई भी बच्चा दवा पीने से ना छूटे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाई। इन टीमों पर आशाओं की नियुक्त कि गई हैं। हर एक बार फिर घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएगी। इस मौके पर आशा, ममता गोस्वामी, सहयोगी निमा गोस्वामी, अमित, हिमाशु व अमजद आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours