हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के आदेशनुसार वाहन चोरो पर चलाये जा रहें, अभियान के अंतर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद अजय शर्मा के नेतृत्व में थाना देवबन्द कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह द्वारा गठित टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले उत्तराखंड निवासी दो शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया,
                        देखें वीडियो
पकडे गये चोरो के कब्जे से पुलिस ने चोरी की 7 बाइक बरामद की है दोनो आरोपियों पर कई मुकदमे भी दर्ज है  पुलिस के मुताबिक एक चोर देवबंद के गाँव राज्जूपुर का मूल निवासी है जो काफी समय से पुरकाजी निवासी दूसरे चोर के साथ मिलकर पहले वाहन चोरी करते है और फिर बेचने व काटने के काम को अंजाम देते है, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है  देवबंद पुलिस द्वारा किये गए सरहानीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

पकडे गये वाहन चोरों के नाम:
रियासत पुत्र इक़बाल निवासी मौहल्ला जाटान थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर व राशिद पुत्र सगीर अहमद निवासी मौहल्ला तुर्कीस्तान थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर है जबकि राशिद मूलतः देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गाँव राज्जूपुर का रहने वाला है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours