हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी के जंगल में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव जंगल के नाले में पानी में पढ़ा हुआ था जो पूरी तरह नष्ट हो चुका है। 
                        देखें वीडियो
जिसकी सूचना वन बीट कर्मचारी अरविंद सैनी ने अज्ञात शव पानी के नाले में बड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह रावत आदि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त की। लेकिन शव काफी पुराना होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। आपको बता दे कि पथरी जंगल क्षेत्र में शव का मिलना, पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लगभग 20 दिन के अंदर और दो शव मिल चुके हैं। जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि जंगल से गुजर ना मुश्किल हो गया है कब कहां दुर्घटना घट जाए यह भय लगा रहता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours