हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रुड़की के सढोली गांव में मनरेगा  कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के सामने दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ तनाव बढ़ता देख अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।
                        देखें वीडियो
हंगामे से  मौके पर अफरातफरी मच गई ग्रामीण अधिकारियों की जांच टीम के सामने ही ग्राम प्रधान पति पर हमला करने को तैयार थे।
     देखें वीडियो: क्या कहा प्रधान पति ने
दरअसल देहरादून शासन को लंबे  समय से गांव में मनरेगा के कार्यो की हेराफेरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। 
        देखें वीडियो: क्या कहा ग्रामीण ने
ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान ने अधिकारियों के साथ मिलकर कर बड़ा घोटाला किया है जिसके उनके पास प्रमाण मौजूद है।
        देखें वीडियो: क्या कहा ग्रामीण ने
इस जांच को लेकर उत्तराखंड शासन की एक टीम  सढोली  गांव  पहुंची और ग्रामीणों के  बयान दर्ज करते हुए मनरेगा कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए। 
         देखें वीडियो: मोहम्मद असलम 
(राज्य स्तरीय ग्राम्य विकास अधिकारी देहरादून)
कर्मचारियों से जांच अधिकारी बिल्कुल भी संतुष्ट नज़र नहीं आए। कुछ देर बाद प्रधान समर्थक और ग्रामीणों आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ, देहरादून ग्राम्य विकास विभाग से पहुंचे मोहम्मद असलम और जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और ग्राम पंचायत  में  रखे  मनरेगा के  सभी  रिकॉर्ड को अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट जल्द ही प्रमुख सचिव को सौंपेंगे। वहीं ग्राम्य विकास अधिकारी मोहम्मद असलम के मुताबिक उन्हें ग्रामीणों की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसकी जांच की जा रही है मनरेगा योजना की अभी लोगों को पूरी तरह से जानकारी नहीं है जिसके लिए जल्द ही इस गांव में एक शिविर लगाया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान पति विकास का आरोप है कि कुछ लोग एक साजिश के तहत उन्हें फ़साना चाहते हैं जबकि किसी तरह का कोई घोटाला या गबन उनके गांव में नहीं हुआ है निरंतर विकास जारी है सरकार की योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है कुछ लोग झूट बोलकर अपना स्वार्थ सीधा करना चाहते हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours