हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। जिलाधिकारी दीपक रावत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने हरिद्वार लक्सर रोड का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
देखें वीडियो
यह निरीक्षण यातायात सुरक्षा को लेकर किया गया है। आलाधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर किये जाने वाले उपाय, साइन एज, के लिये निर्देश दिये।
देखें वीडियो: क्या कहा जिलाधिकारी ने
रोड निर्माण में मानक रूप से कार्य ना पाए जाने पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने विभागीय अधिकारी तथा एसडीएम को विशेष निर्देश भी दिए। उन्होंने प्राथमिक रूप से रोड के किनारे की मिट्टी चोरी पाए जाने पर अधिशासी अभियंता को ठेकेदारों के विरुद्ध खनन नीति से 5 गुना पेनल्टी लगाने को कहा गया। रोड के किनारे आवश्यता से अधिक, मानक विरुद्ध अधिक खुदाई कर मिट्टी निकलने के भी प्रमाण मिले।यह दुर्घटना को आमंत्रित करता है यदि किसी की दुर्घटना में मृत्यु होती है तो ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाय। उन्होंने रोड को पूर्ण किये बिना, सड़क के किनारे खुदाई पर नाराजगी व्यक्त की। और दो किलोमीटर की खुदाई पाई गई, जबकि लोकनिर्माण विभाग ने 1 किलोमीटर खुदाई का दावा किया था। धनपुरा के पास सड़क की खुदाई में खराब मिट्टी तालाब में डालने पर 122 बी का मुकदमा ठेकेदार पर करने के भी निर्देश दिए गए। और सरकारी जमीन तालाब पर अवैध कब्जाखुदान की मिट्टी धनपुरा से लेकर 2 किलोमीटर दूर टीले के रूप में रखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसबीएम को पूरे सड़क की पैमाइश करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कावड़ पट्टी की तैयारी को लेकर 15 दिन बाद पुनः लक्सर रोड का निरीक्षण करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट के 150 पी आर डी जवान और अतिरिक्त होमगार्ड भी लगाए जाएंगे। संयुक्त निरीक्षण में एसबीएम कुशम चौहान, अधिशासी अभियंता राज मार्ग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव मौजूद है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours