हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मोहम्मद साहब व उनकी साहिबजादी (बेटी) को लेकर दिए गए बयान पर उलमा आग बबूला हो गए हैं।
देखें वीडियो
उलमा का कहना है कि मुसलमान कुछ भी बर्दाश्त कर सकता है लेकिन मोहम्मद साहब की शान नें गुस्ताखी कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
देखें वीडियो
इसलिए गिरिराज सिंह को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उलेमाओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बार नबी करीम और उनकी साहिबजादी हजरत फातिमा को टारगेट करने का प्रयास किया है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि गिरिराज सिंह उन लोगों में शुमार किए जाते हैं जो विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं। ये वो लोग हैं जो कानून और चुनाव आयोग को कुछ नहीं समझते। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह समझ लें कि मुसलमान हर चीज बर्दाश्त कर सकता है। लेकिन मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकता। सिंह समझ चुके हैं कि चुनाव में उनका भला होने वाला नहीं है। इसलिए वह उल्टी सीधी बयानबाजी कर मुस्लिम समुदाय को टारगेट बनाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से बयान का संज्ञान लेकर गिरिराज सिंह के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उलेमाओं का कहना है की गिरिराज सिंह जैसे लोग मुल्क का माहौल खराब करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। ताकि वह चुनाव में इसका लाभ उठा सके। कहा कि मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले को मुल्क का मुसलमान कभी माफ नहीं करेगा। गिरिराज सिंह अपने बयान पर माफी मांगे नहीं तो उनका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बता दें कि गिरिराज सिंह ने विवादास्पद मलयालम फिल्म का परोक्ष रुप से जिक्र करते हुए कोई भी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्म बना सकता है। लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours