हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर नगर पालिका द्वारा जो लाइटे ओवर ब्रिज के किनारे खंभों पर लगाई गई थी उनमें से कुछ लाइट खराब हो गई है जिसको नगर पालिका द्वारा अभियान चलाकर आज ठीक किया जा रहा है 
                         देखें वीडियो
जिसमें यूट्यूब बेकार हो गई थी उसकी जगह नई ट्यूब लगाई जा रही है तथा जिसमें कुछ कमी थी उसे सही कराई जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने कार्य की तारीफ करते हुए लक्सर नगर पालिका का सराहनीय कार्य बता रही है। इसी को देखते हुए लक्सर नगर पालिका ई ओ गौहर हयात तथा नगर पालिका अध्यक्ष अमरीष गर्ग  ने बताया कि आम जनता की समस्या को देखते हुए हमने ब्रिज के किनारे खंभों पर लाइटो को सही करने का अभियान चलाया हैं। जिससे आम जनता को अंधेरे में ना चलना पड़े। और दुर्घटना से बच सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाकर खराब लाइटो को सही कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग कहना है कि लक्सर नगर पालिका को एक सुंदर और सही तरीके से विकास के रूप में लाना चाह रहे हैं। जिससे पूरे प्रदेश में लक्सर नगर पालिका नंबर एक पर आ जाए। इसी को देखते हुए हमने अलग अलग अभियान के तहत कार्य करने शुरू कर दिए हैं। वहीं ईओ गौहर हयात का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष के आदेश पर हमने अलग अलग कार्यों की सूची बनाई है और हर एक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं नगर पालिका लक्सर के कार्यों की चारों ओर सराहना की जा रही है लोगों में लक्सर नगर पालिका के प्रति बहुत ही सहानुभूति नजर आ रही है। नगर के लोगो का कहना हैं कि जिस तरह से नगर पालिका मे साफ-सफाई, पानी, बिजली की लाइट पर विशेष कार्य चल रहा है। उससे लगता है की वह दिन दूर नहीं जब लक्सर नगर पालिका पूरे प्रदेश में नंबर वन के रूप में दिखाई देगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours