(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर कुंडी स्थित राजस्व विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन कर रहे दो डंपर सहित एक एचएम पर कार्रवाई की है।
देखें वीडियो
बुधवार को अवैध खनन की सूचना पर राजस्व विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नटराज स्टोन क्रेशर के पास अवैध खनन हो रहा था। राजस्व विभाग की टीम ने नटराज स्टोन क्रेशर के दो डंपर व एक एचएम पकड़ लिए और फेरुपुर चौकी लाकर अवैध खनन में सील कर दिये है।
देखें वीडियो: कुलदीप ग्राम पंचायत सदस्य फेरूपुर ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप
राजस्व विभाग की टीम मे पटवारी अतुल रावत और बिजेंदर गिरी मौजूद रहे। आपको बता देगी कि बिशनपुर कुंडी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है यहां खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि खनन माफिया दिन रात बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम देकर चांदी ही चांदी काट रहे हैं ऐसा नहीं है कि प्रशासन को इसकी भनक नहीं है प्रशासन की नाक के नीचे यह खेल बड़े पैमाने के साथ खेला जा रहा है। कहने को जनपद हरिद्वार में खनन पूर्ण रूप से बंद है लेकिन क्षेत्र में रात के समय जेसीबी मशीनें गूंजती रहती है। तो वहीं खुलेआम दिन के समय गंगा से बोल्डर पत्थर झोटा बुग्गी से बड़ी मात्रा में उठाया जा रहा है। खनन माफिया बड़ी मात्रा में अवैध खनन का खेल खेल कर राजस्व को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन क्रेशर तथा खनन माफियाओं पर छूट मूट कार्रवाई कर वाह वाही लूटने में लगे रहते हैं। इसका फायदा खनन माफिया पूर्ण रूप से उठाते हैं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours