हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार राज्य सरकार का भगत सिंह चौक स्थित खंडहर पड़ा ऑडिटोरियम का पार्क आजकल पार्किंग बन गया है उधर खनन का कारोबार करने वालों ने इस पार्क को अपना खनन सामग्री रेत बजरी ईट का भंडार बना लिया है,
पूर्व में भी इस प्रकार बनाए गए भंडार की जांच करा कर जिलाधिकारी ने तहसीलदार के माध्यम से भंडारण करने वालों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए थे, भू-माफिया की भी इस पार्क में गिद्ध दृष्टि लगी रहती है शिवलोक कॉलोनी का पूरा कूड़ा इस पार्क में डाला जा रहा है ओर वही हरियाणा, यूपी, पंजाब व दिल्ली सहित अन्य राज्य की गाड़ी पार्किंग को लेकर ट्रैवल्स व्यवसायियों से कई बार झडप भी हो गई, यह गाड़ियां रात्रि देर सबेर इस पार्क में अपनी गाड़ियां पार्किंग करते हैं और ड्राइवर शराब और मांस का सेवन कर गालियां बकते हैं शिवलोक कॉलोनी वासियों का पूरा कूड़ा करकट इस पार्क में डालकर समीप वासियों का जीना दुश्वार कर रखा है कांग्रेस प्रदेश सचिव जेपी पांडे, पार्षद पति राकेश नौटियाल, शर्मा नंद त्यागी, सरोज त्यागी, कुलदीप त्यागी, रामपाल, आईडी धीमान, शुभम भट्ट, बाबू सिंह चौधरी व देवेंद्र सिंह आदि ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस पार्क में अवैध रूप से की जा रही बाहरी राज्यों के गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है खनन सामग्री को रोक लगाने एवं पूरे शिवलोक कॉलोनी का डाला जा रहा कूड़े पर रोक लगाने की मांग की है चेतावनी भी दी गई है कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सत्याग्रह किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours