हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक डॉ0 ईलम चन्द चौहान के नेर्तत्व में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर बालावाली तिराहे पर श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य डॉ0 उमादत्त शर्मा द्वारा की गई। इस उपरांत बालावाली चौक से राजा मिहिर भोज की प्रतिमा तक सेवादल कार्यकर्ताओ ने चाचा नेहरू अमर रहें,  जब तक सूरज चांद रहेगा - नेहरू तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय, भारत के शहीद अमर रहे , जैसे नारो के साथ मार्च निकाला। मार्च से पूर्व कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने कहा कि नेहरू की नीतियों व सिद्धान्तों पर चल कर ही देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। हार जीत की परवाह किये बगैर भाजपा के विरुद्ध आर पार की जंग लड़नी होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पुत्र मोह से बाहर निकल कर पार्टी कार्यकर्ताओं के मोह में फसना होगा , सभी कांग्रेस जनो को सेवादल की ट्रैनिंग लेनी होंगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव बालेश्वर सिंह ने कहा कि हम सब कांग्रेस जनो को मिल कर चाचा नेहरू की विरासत को बचाना होगा, चुनाव में हुई करारी हार से विचलित हुये बगैर कांग्रेस की मजबूती के लिये कांग्रेस सेवादल की तरह आगे बढ़ना होगा, नये कर्तकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपनी होगी, कांग्रेस को गुटबाजी से बाहर निकलना होगा, बालेश्वर ने अपने खर्चे पर लक्सर में एक दिन की कार्यशाला आयोजित कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व पीसीसी सदस्य डॉ0 उमादत्त शर्मा ने BHEL हरिद्वार को नेहरू की देन बतलाते हुये उनसे जुड़े कई संस्मरण सुनाते हुये कांग्रेस सेवादल के कार्यो की सराहना की और सबका आभार जताया। इस अवसर पर रीना गुप्ता, मंजू रानी, बबली देवी, अमन चौधरी, मनोहर लाल खन्ना, मास्टर संजय चौधरी, सूबे सिंह चौहान, सुरेंद्र शर्मा, अंकित कुमार, राजेश शर्मा, डॉ0 राजेंद्र वर्मा, व्यापारी नेता राजेंद्र वर्मा, राकेश गुज्जर, चौधरी जिले सिंह, डॉ0 लाखन सिंह, मौ0 मोहसिन, धर्मबीर उर्फ छबीला सिंह, भीम सैन, राकेश कुमार, तपराज चौधरी, विपिन चौधरी, अंकित चौधरी आदि उपस्थित रहे। श्रद्धाजंली सभा व मार्च की शुरुवात वंदेमातरम गीत तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours