हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। एस.ए.आई. सी.आई (स्टडी एब्रॉड इमीग्रेशन कंसलटेंट) द्वारा एक एजुकेशन सेमिनार का आयोजन न्यू सैंट थॉमस अकैडमी मे किया। जिसमें एस.ए.आई. सी. का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी भाषा एवं उनके उज्जवल भविष्य के प्रति जागरूक करना था। 
इस सेमिनार में एसएआईसी के डायरेक्टर प्रदीप कुमार पाल ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक आवश्यकता और साथ ही साथ बच्चों को प्रोफ़ेशनल लाइफ में विभिन्न भाषाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सेमिनार में बच्चों ने विभिन्न भाषाओं से जुड़ी जानकारी मे रुचि दिखाई। स्कूल के चेयरमैन राहुल पाल ने न सिर्फ सेमिनार में रुचि दिखाई साथ ही साथ छात्रों को बताया कि समय के साथ साथ विदेशी भाषा का ज्ञान कितना जरूरी है। प्रदीप पाल ने संस्था की ओर से जानकारी देते हुवे बताया कि अब तक काफी छात्र स्टडी अब्रॉड इमिग्रेशन कंसल्टेंसी के माध्यम से न्यूजीलैंड और अन्य देशों में पढ़ाई कर रहे है। सेमिनार में एसएआईसी डायरेक्टर रजनी पाल एवं निलादारी सर के साथ साथ न्यू सैंट थॉमस अकैडमी के चेयरमैन राहुल पाल, मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप पाल, एडमिन हेड अमित पाल एवं स्कूल की प्रिंसिपल बीटा गर्ग एवं अन्य टीचर भी उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours