हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। भेल कर्मचारियों ने श्री चित्रगुप्त मंडल के पदाधिकारियों के संग सुल्तानपुर के नजदीक ग्राम जसोददरपुर में आंगनबाड़ियों में पंखे वितरित किए गए है। बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के यह शुभ कार्य ग्राम प्रधान मुकर्रम अली के माध्यम से किया गया। आपको बता देगी कि तपती, झुलसाती गर्मी अपने पूरे चरण पर है। जिससे आमजन अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे है। तो वहीं आंगनबाड़ी में पंखों की व्यवस्था ना होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को गर्मी की मार झेलनी पढ़ रही है। आंगनबाड़ियों में बच्चों की गर्मी की समस्या को देखते हुए भेल कर्मचारियों ने पंखे वितरित किए हैं। वही ग्राम वासियों ने भेल कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहां की रेल कर्मचारियों का पंखे वितरित करना पुण्य कार्य है। और यह हमारे लिए बहुत ही भाग्यशाली बात है। हम सब ग्रामवासी भेल कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर भेल के गुणता चक्र 714 अनमोल व 270 भोर के सदस्य रोबिन पंवार, श्याम बिहारी, मनोहर सिंह तड़ागी, हिमांशु राघव, पंकज मिश्र, सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं रोहित रावत, रविन्द्र रौतेला, विनोद कुमार एवं सुनील सिंह नेगी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours