हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार ऑल इन वन अकेडमी स्कूल में मातृ दिवस कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
बच्चों ने माताओं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथि गणों का मन मोह लिया। घर में माताओं की क्या भूमिका होती है
इस पर नीलम, रंजना, लक्ष्य, हिमांग, सिद्धार्थ, सानवी, सुरभि, पूर्णिमा, शिवानी, मिली ने माताओं पर सांस्कृतिक नाटिकय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आराध्या, श्रद्धा, सोनाईका, आन्या, तन्वी, दर्शिका, चारवी, सुरभि, पूर्णिमा, शिवानी, मिली ने संस्कृति नृत्य प्रस्तुत किया। अभिषेक, श्वेता, कुंज ने मातृ दिवस के अवसर पर कविताओं के द्वारा सबके हृदय को छू लिया। इस अवसर पर ऑल इन वन अकेडमी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा गाबा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से बच्चों का मानसिक विकास होता है और महिलाएं भी सामाजिक रूप से सक्रिय रहती है। कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए सीमा गाबा ने मुख्य अतिथि डॉ. विशाल गर्ग, अनिल केशवानी, वंदना मलिक, प्रिया केशवानी और देवेंद्र मलिक का भी आभार व्यक्त किया, तथा बच्चों व माताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में नमन गाबा, नीलम, पूर्णिमा, रंजना, सानवी, ज्योति व तान्या ने अपना भरपूर सहयोग दिया।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours