हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। पिरान कलियर थानाध्यक्ष अजय सिंह की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। रोजा इफ्तार से पूर्व थाना अध्यक्ष अजय सिंह ने विचार व्यक्त करते कहा कि रमजान का महीना आपसे भाईचारा एवं सद्भाव को बढ़ाता है, जिसमें सभी वर्ग जाति के लोग एक साथ बैठकर रोजा खोलते हैं। इससे जहां राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है, वहीं समाज में आपसी भाईचारा और प्यार मोहब्बत भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि रमजान अपने अंतिम चरण में है और जल्दी ही ईद का त्यौहार भी आने वाला है। इसे मनाने के लिए सभी मुस्लिम वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के साथ इस त्यौहार को मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने सभी को ईद के त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी तथा पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफकत प्रधान ने कहा कि भारत देश ही एक ऐसा देश है, जहां अनेकता में एकता पाई जाती है तथा यहां सभी धर्म जातियों के लोग एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हैं। इस अवसर पर एस आई शिवानी नेगी, एचसीबी एहसान अली, कांस्टेबल अकबर अली, धर्मेंद्र बिष्ट, दीपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, सभासद गुलफाम अली, इस्तखार प्रधान, दानिश साबरी, अकरम प्रधान, जान आलम प्रधान, यामीन मुखिया, सत्तार अली, जी.हसन साबरी मुजम्मिल सिद्दीकी, सत्तार अली, प्रिंस शर्मा, अली खान, जैद सिद्दीकी, शादाब अली, अंजुम गौड़  आदि अनेक गणमान्य लोगों ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours