हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। रामपुर स्थित रहीमियां मस्जिद में अलविदा जुमा के मौके पर हाजी डा.मोहम्मद मतीन द्वारा नमाजियों को कलाम ए पाक की जियारत कराई गई। उनका दावा है कि यह कलामे पाक दुनिया की सबसे छोटी कुरान है, जिसकी लंबाई दो सेंटीमीटर आठ एमएम, चौड़ाई दो सेंटीमीटर और मोटाई छ: एमएम की है। हाजी मोहम्मद मतीन का कहना है कि यह कलामे पाक उनके पिता मरहूम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हकीम मोहम्मद यासीन ने उन्हें 1995 में अपने वफात के समय उन्हें दी थी, जो एक छोटे से बक्से में उनके पास मौजूद है और प्रत्येक रमजान के अलविदा जुमे में मस्जिद रहीमिया में नमाजियों के लिए दर्शनार्थ को रखते हैं। वह बताते हैं कि मैग्नीफाई लैंस के द्वारा ही इसको पढ़ी जा सकती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours